फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। तिजारा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने कार ड्राइवर युवक को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाइक पर सवार कांजीवाड़ा निवासी वारिश, इस्तियार और असलम सड़क से गुजर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि असलम के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं। वारिश और इस्तियार भी घायल हुए हैं। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। असलम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया है। वारिश और इस्तियार का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें