फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन नए बिजली सब-डिवीजन मिले, मिलेगी राहत

Thu, 19 Feb 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पुनर्गठन के दूसरे चरण के तहत जिले में भाड़ावास, खोल और जरथल को नए ऑपरेशन''''सब-डिवीजन बनाने की आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है।
इन नए केंद्रों को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके घर के नजदीक ही तकनीकी और प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इन तीनों क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक भाड़ावास, खोल और जरथल क्षेत्र के ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए दूर स्थित कार्यालयों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

नए सब-डिवीजन खुलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी। स्थानीय स्तर पर सब-डिवीजन होने से बिजली कट, लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याओं का निपटारा अब पहले के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन

नए घरेलू या कृषि कनेक्शन लेने के इच्छुक किसानों और आम नागरिकों को अब फाइलों की मंजूरी के लिए बड़े कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
बेहतर वोल्टेज और आपूर्ति नए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से बिजली के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे ट्रिपिंग की समस्या कम होगी और क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें