फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन मुख्य मार्गों का होगा सुधारीकरण, 7.20 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
फोटो : 1गुडियानी सुर्खपुर मार्ग की बदहाल दशा। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
रेवाड़ी। लिंक मार्गों की दशा सुधारने के लिए 7.20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। छुछकवास–मातनहेल–करौली मार्ग के सुधारीकरण पर करीब 2.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग लंबे समय से खराब हालत में था जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

इसके सुधर जाने से आसपास के गांवों के लोग सीधे जिला झज्जर करौली, कनीना और कोसली से जुड़ सकेंगे। इससे न केवल ग्रामीणों को दैनिक आवाजाही में राहत मिलेगी बल्कि व्यापार और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इसके अलावा हुसैनपुर–डालियकी मार्ग पर 3.09 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह मार्ग भी कई गांवों के लिए जीवन रेखा है और खराब हालत के कारण लंबे समय से ग्रामीणों की मांग बनी हुई थी। इस मार्ग के सुधरने से ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने के बाद न केवल गांवों को उपमंडल और जिला मुख्यालय से सीधा जुड़ाव मिलेगा बल्कि पड़ोसी जिलों तक भी सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

गुड़ियानी से सुर्खपुर टप्पा मार्ग 1.83 करोड़ से सुधरेगा

इसी कड़ी में गुड़ियानी से सुर्खपुर टप्पा मार्ग पर 1.83 करोड़ रुपये की लागत से सुधार कार्य होगा। यह पांच किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए अहम कड़ी है। इसके बेहतर हो जाने से लगभग एक दर्जन गांवों को कोसली से सीधा लिंक मिलेगा। इसमें गुरावड़ा, पालावास, पहराजवास, गादला, रतनथल, बांस और उषमापुर जैसे गांव प्रमुख हैं। यह मार्ग रोहतक हाईवे से भी सीधा जुड़ जाएगा। इससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालयों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

इन गांव के लोगों को होगा फायदा

मातनहेल और छुछकवास मार्ग का सुधारीकरण भी ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इस सड़क के बन जाने से कारोली, बव्वा, भाला, नया गांव और गढ़ी सहित छह गांवों के लोगों को कोसली–कनीना मार्ग से सीधा जुड़ाव मिलेगा। इससे इन गांवों की आवाजाही आसान होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार जैसी सुविधाओं तक पहुंच सुगम होगी।


लंबे समय से क्षेत्र की सड़कों की हालत है जर्जर

ग्रामीण मुकेश, राहुल और सुनील का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र की सड़कों की हालत जर्जर थी। बारिश के दिनों में तो गड्ढों और कीचड़ के कारण हालात और खराब हो जाते थे। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब जब करोड़ों की राशि इन मार्गों पर खर्च की जा रही है तो लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। गांवों से निकलने वाली कृषि उपज को बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यह सड़क नेटवर्क महेंद्रगढ़ और झज्जर जिलों से सीधा संपर्क स्थापित करेगा।

वर्जन:
गुडियानी से सुर्खपुर और छुछकवास–मातनहेल–करौली मार्ग को ठीक किया जाएगा। विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होेने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। -विरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें