फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीहा स्कूल में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू

Thu, 25 Sep 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

डहीना के सीहा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर और पर्यावरणीय गतिविधियां शुरू हुईं। इसमें विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन पर नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को शिवालिक सदन की देखरेख में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत की गई। विद्यालय के स्टॉफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि कैंप में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

आयुष विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नंदकिशोर और डॉ. बिंदु यादव की देखरेख में कैंप की शुरुआत की गई। फार्मासिस्ट निशू कुमार और एएनएम राजबाला ने जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।
दिनेश कुमार ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की देखरेख में स्वच्छता रैली निकाली गई। निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, पीपीटी प्रस्तुति, बाल संसद प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

27 सितंबर को चयनित विद्यार्थी ऐतिहासिक धरोहरों के शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे। कोच संदीप कुमार की देखरेख में विशेष स्वच्छता एवं सुंदरीकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीहा और डहीना पुलिस चौकी की देखरेख में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़े के समापन सत्र पर नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें