फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएच पर वाहन की टक्कर से तीन बछड़ों की मौत

Sat, 20 Jun 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर निखरी कट के पास शनिवार की सुबह 7 बजे किसी वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे पांच बछड़ों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो बछड़े घायल हैं। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर गाय एंबुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल दोनों बछड़ों को इलाज के लिए पहुंचाया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर बेसहारा पशु हादसों का शिकार हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि राजमार्ग पर पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें