जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि नाहड चौकी पुलिस को शनिवार की शाम सूचना मिली कि गांव नाहड़ में एक व्यक्ति अपने घर के समाने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के बाद चौकी पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख कर वहां मौजूद व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे मौके पर काबू कर लिया गया। आरोपी ने अपना नाम गांव नाहड़ निवासी गजरात बताया। पुलिस ने आरोपी से 18 बोतल देशी शराब बरामद कर ली। पुलिस के खिलाफ पुलिस ने हरियाणा संशोधित आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में माडल टाउन थाना पुलिस को शनिवार की रात को अपराध अनुसंधान शाखा सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली कि हुडा सेक्टर से महिला कालेज की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गांव पीवरा की ढाणी निवासी आशीष को शराब के साथ काबू कर लिया। आरोपी से पुलिस ने 68 पव्वे शराब बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया तथा शराब जब्त कर ली।
दूसरी ओर धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बास रोड से मोटरसाइकिल पर शराब लेकर भगत सिंह चौक की तरफ आ रहा है। पुलिस ने भगत सिंह चौक के निकट मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से करीब 16 बोतल शराब बरामद कर ली। आरोपी ने अपना नाम गांव गोठड़ा निवासी गोविंद उर्फ ज्योति बताया। आरोपी वर्तमान में धारूहेडा की आटो मार्केट के निकट किराए पर रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।