फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिए गए

Fri, 02 May 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15आरोपी, प्रिंस, संदीप व इन्द्रपाल। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने चोरी की मामले में गांव लोधाना निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव लोधाना निवासी प्रिंस, संदीप और इंद्रपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव लोधाना निवासी देवेंद्र ने शिकायत में बताया था कि वह खेती करते हैं। गत 24 अप्रैल की रात कुछ लोग उसके ट्यूबवेल से मोटर का पाइप व पुराने मकान के 7 जंगले चोरी करके ले गए। उसके भाई भीम सिंह के ट्यूबवेल से भी सबमर्सिबल पंप का रस्सा, 8 जंगले, 10 रोशनदान व एक बिजली का मीटर चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने प्रिंस, संदीप व इंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें