फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी से कार्बोरेटर चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत : पीआर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी से कार्बोरेटर चोरी करने के मामले में तीन और आरोपियों को सीआईए ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गांव चोखठा नरवर निवासी सुधीर कुमार उर्फ अनिकेत, नरेंद्र कुमार उर्फ नवीन व प्रवीण सिंह उर्फ पुतुल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

युकल लिमिटेड कंपनी के प्लांट हेड जेके वर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि 25 दिसंबर 2023 की रात चोर उनकी कंपनी के गोदाम की खिड़की उखाड़कर 34 बॉक्स कार्बोरेटर चोरी करके ले गए थे। चोरी हुए बॉक्स में कुल 955 कार्बोटर थे। पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके चार आरोपी सलेश पाल, मिथुन, शिवम शुक्ला व दिनेश को पहले ही गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें