संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला हंसनगर रेवाड़ी निवासी गिरीश सैनी, अनिल कुमार व आकाश सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी गिरीश सैनी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1130 रुपये बरामद किए हैं।
गत 17 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि अग्रसेन चौक रेवाड़ी के पास खाली जगह में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिये नंबरों पर पैसे दांव पर लगवाकर सटटा खाईवाली का काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापा डाला और आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन व 1130 रुपये बरामद किए। पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल पर चैक करने पर गिरीश सैनी, अनिल कुमार व आकाश सैनी को पाया गया, जो आरोपी गिरीश सैनी ने बताया कि वह तीनों मिलकर सट्टा खाईवाली का काम करते हैं।