फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंबेडकर एवं ज्योतिबा फुले के विचारों को किया याद

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एकजुट संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। आंबेडकर जयंती एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में सेवा स्तंभ एवं धम्म भूमि की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क एवं पुस्तकालय में हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा फुले के संघर्षपूर्ण जीवन व समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन महापुरूषों के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में हवा सिंह बौद्ध ने गीतों के माध्यम से समा बांधा। अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगत सिंह बौद्ध ने की, जबकि मंच संचालन एडवोकेट राजकुमार जलवा व आरपी सिंह दहिया ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम लक्ष्मीनारायण उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में दिलीप सिंह कटारिया, एडवोकेट रामअवतार सिंह यादव, अमित यादव, मनोज सैनी और निहारिका प्रवीण चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें