फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इस सीजन 10 लाख क्विंटल बाजरा की आवक, 40 हजार गेट पास काटे

विज्ञापन
नई अनाज मंडी में लगा बाजरा का ढेर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शनिवार को अनाज मंडी में बाजरा खरीद का अंतिम दिन रहा। रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में इस वर्ष 2024 की अपेक्षा बाजरे की बंपर आवक हुई। पिछले वर्ष करीब 8.60 लाख क्विंटल बाजरा खरीदा गया था जबकि इस बार अब तक 10 लाख क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

अभी तक 40 हजार के करीब गेटपास काटे जा चुके हैं। इस बार किसानों ने आढ़तियों के माध्यम से बाजरा बेचा। जिन किसानों का मेरी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण है और ई-खरीद पोर्टल से ही गेटपास लेकर जे-फॉर्म कटवा रहे हैं, उनको ही भावांतर योजना का लाभ दिया जा रहा है।
किसानों ने अपना बाजरा आढतियों को 1900 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा है क्योंकि सरकार ने इस बार बाजरे का समर्थन मूल्य 2775 रुपये निर्धारित किया हुआ था। इसमें 2200 रुपये प्रति क्विंटल बाजरा खरीदा गया व 575 रुपये किसानों को भावांतर के रूप में दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सरसों की बिजाई करीब 70 हजार हेक्टेयर में की गई

इस सीजन में सरसों की बिजाई करीब 70 हजार हेक्टेयर में की गई है और गेहूं की बिजाई करीब 35 हजार हेक्टेयर में होने जा रही है। जिले में प्रति वर्ष रबी के सीजन में करीब 20 हजार एमटी डीएपी व 40 हजार एमटी यूरिया की खपत होती है। एक एकड़ में बोई गई सरसों व गेहूं की फसल में पानी देने के समय डेढ़ से दो कट्टे यूरिया की आवश्यकता होती है। फसलों की ग्रोथ के लिए दो बार पानी देने के समय इतना ही यूरिया डाला जाता है।


यूरिया लेने के लिए किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा

किसानों को इस बार रबी की फसलों के लिए यूरिया लेने के लिए किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा है। खाद केंद्रों पर यूरिया काफी मात्रा में मिल रहा है। किसानों ने एक अक्तूबर से सरसों की बिजाई शुरू की थी और अब गेहूं की बिजाई भी अंतिम चरण में है। अब दोनों फसलों में सिंचाई के समय यूरिया खाद की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें