फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आठ साल पुराने हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने आठ साल पुराने रतनलाल हत्याकांड के तीसरे आरोपी सुनील उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में दो आरोपी सोमबीर और मंजीत पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की विज्ञप्ति के अनुसार गांव खुर्मपुर निवासी रतनलाल वर्ष 2018 में गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। 26 दिसंबर 2018 की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोया था। अगले दिन सुबह परिजनों ने उसे चारपाई पर मृत पाया था।
उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे, जबकि गले पर रस्सी के निशान मिले थे। सूचना पर बावल थाना पुलिस और अपराध जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सोमबीर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने हत्याकांड में सुनील उर्फ सन्नी और मंजीत की संलिप्तता का खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सुनील का गांव के एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद था। आरोपियों को शक था कि रतनलाल उनके विरोधियों को उनकी गतिविधियों की जानकारी देता था। इसी रंजिश में तीनों ने रतनलाल से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें