रेवाड़ी। पुलिस ने घर में घुसकर जेवर चोरी के करने के मामले में तीसरे आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान मोहल्ला बल्लुवाड़ा निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है।
गांव गोकलगढ़ निवासी महावीर सिंह ने 17 जून को थाना शहर रेवाड़ी में शिकायत दी थी कि बेटा योगेश पत्नी और बच्चों सहित मोहल्ला भीम बस्ती नजदीक गुरुद्वारा झज्जर रोड पर रहता है। योगेश परिवार सहित 13 जून को कुल्लू मनाली की तरफ गया था। महावीर सिंह के मुताबिक 15 जून को जब वह योगेश के मकान की तरफ आया तो गेट का ताला टूटा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए थे। डीवीआर गायब था। अलमारी में रखे हुए जेवर व अन्य कीमती सामान भी गायब थे। पुलिस ने दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। 31500 रुपये, एक सोने की चूड़ी व एक नग बरामद कर लिया था।