फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिव मंदिर से दानपात्र चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गांव गढ़ी अलावलपुर स्थित शिव मंदिर का दान पात्र रविवार की रात चोरी हो गया। उसमें 40 हजार रुपये थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आसपास तलाश की। इस दौरान खेत से टूटा हुआ दानपात्र बरामद मिला।
विज्ञापन


गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी आजाद सिंह ने बताया कि वह अपने गांव के शिव मंदिर की कमेटी में खजांची हैं। बीती रात मंदिर में चोरी हो गई। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे तो दानपात्र गायब मिला। इसकी सूचना तुरंत मंदिर कमेटी को दी गई। कमेटी सदस्यों के अलावा ग्रामीण भी मंदिर में एकत्रित हो गए। आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई। तभी एक खेत में खाली टूटा हुआ दानपात्र पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि चोर दानपात्र चुराकर यहां से नकदी निकाल ले गए। आजाद सिंह के अनुसार वह हर साल जन्माष्टमी पर दानपात्र खोलते हैंं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें