फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर दे रहे पुलिस को चुनौती दर चुनौती, अब सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में चोर पुलिस को चुनौती दर चुनौती दे रहे हैं। चोरों ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से जेवर, नकदी और शराब की कई बोतलें चोरी कर ली है। इस दौरान सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित अपने फ्लैट पर गए थे। चोरी की सूचना उन्हें मंगलवार को उनके पड़ोसी ने फोन से दी है। बावल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी के गांव प्राणपुरा निवासी बच्चू सिंह चौधरी ने बताया कि दिल्ली के द्वारका में सेक्टर-6 स्थित शिवालिक अपार्टमेंट में उनका फ्लैट है। वह पिछले 2 माह से अपनी पत्नी के साथ प्राणपुरा के ही पैतृक घर में रह रहे थे। 24 फरवरी को वह घर में ताला लगाकर दिल्ली स्थित अपने फ्लैट पर चले गए थे। इस बीच मंगलवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें फोन से सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर वह तुरंत ही दिल्ली से अपने पैतृक घर पर पहुंचे, यहां उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। साथ ही सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। इस दौरान उन्होंने अंदर रखे 45 हजार रुपये, सोने की चेन के अलावा 3 तोला सोना, महंगी शराब की बोतलें और अन्य सामान गायब मिला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बावल थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने घर के अंदर से टूटे हुए ताले और चोरों द्वारा प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है। साथ ही चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं, जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात से पहले जरूर चोर ने रेकी की होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में नहीं लगती गश्त
स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरी वारदात बढ़ गईं हैं। उनका आरोप था कि पुलिस चोरी की वारदात को गंभीरता से नहीं लेती है। क्षेत्र में गश्त भी नहीं लगाती है। चोरी होने के बाद खानापूर्ति के लिए सिर्फ जांच पड़ताल करके रह जाती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की है।
11 चोरियों का अभी तक नहीं लगा सुराग
जिले में चोरी की बढ़ती वारदात से लोग दहशत में हैं। जनवरी और फरवरी में 19 अलग-अलग जगहों पर मकान व दुकानों में चोरियां हुईं, जिनमें पुलिस अभी तक 8 का ही खुलासा कर पाई है। अभी 11 वारदात का खुलासा होना बाकी है। हैरानी की बात यह है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह नागरिकों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के मकानों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। दो माह से चोरी का सिलसिला बदस्तूर बना हुआ है।
-------
एसपीओ के घर में चोरी के मामले में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
28 फरवरी को हरियाणा पुलिस में तैनात एसपीओ के घर में चोर दो लाख रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस अभी चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पुलिस खुद भी मान रही है कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोर रेकी करते हैं।मॉडल टाउन थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि चोरों का अभी सुराग नहीं लगा है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
पहले भी हो चुकी है चोरी की वारदात
-1 जनवरी : रात को शहर के रामगढ़ रोड स्थित एक सैटरिंग के गोदाम से चोर हजारों रुपये की लोहे की प्लेट व जैक चोरी कर ले गए।
- 1 जनवरी : शहर के हुड्डा बाइपास स्थित प्रजापति चौक के निकट एक ट्रांसपोर्टर के कार्यालय का ताला तोड़कर 5 बसों की बैटरी चोरी।
- 2 जनवरी : गांव खोल स्थित सरकारी राशन डिपो से 50 बैग गेहूं के चोरी।
-30 जनवरी : रात गांव बोहतवास भोंदू से चोर तीन घरों में सेंध लगाकर गहने व नकदी चोरी कर ले गए।
- 2 फरवरी : गांव ढ़ाणी ठेठरबाढ़ में कुएं के ट्यूबवेल से पैनल बोर्ड चोरी।
- 2 फरवरी : रात को गांव मंदौला स्थित एक दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रूपये के कपड़े, नकदी व अन्य सामान किया था चोरी।
- 2 फरवरी : गांव मोतला कलां से चोर एक सेना से सेवानिवृत जवान के घर का ताला तोड़कर हजारों की कीमत के जेवराज चोरी।
- 3 फरवरी : रात को धारूहेड़ा में अलग-अलग जगहों से आठ बिजली ट्रांसफार्मर से करीब 913 लीटर तेल व सामान चोरी।
- 5 फरवरी : कोसली के गांव सहादत्तनगर में किसान के ट्यूबवेल पर लगे ट्रांसफार्मर से तांबे के तार चोरी।
-28 फरवरी : माडल टाउन थाना क्षेत्र से एक एसपीओ के घर से लाखों आभूषण व नकदी चोरी।
-----------
ये पकड़े गए आरोपी
- 7 जनवरी : बावल थाना पुलिस ने पतीला व तसले चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
- 14 जनवरी : शहर थाना पुलिस ने गोदाम में खड़ी गाड़ी में से पर्स चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
- 15 जनवरी : बावल थाना पुलिस को गांव कालड़ावास के ग्रामीणों ने घर में चोरी की नियत से घुसे युवक को काबू कर सौंपा था।
- 19 जनवरी : गांव मामड़िया में घर में घुसकर चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
-----------------------
कोट
बावल में सेवानिवृत्त कर्नल के घर पर हुई चोरी के मामले में चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिलेभर में हो रही चोरी की वारदात में पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। घर छोड़कर कहीं बाहर जाने से पहले लोग अपने पड़ोसियों को जानकारी जरूर देकर जाएं।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें