रेवाड़ी। जिले में बुधवार को जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली पर पानी व्यर्थ नहीं करने की अपील की गई।
नई आबादी स्थित प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति समाज की तरफ से होली मिलन समारोह चौधरी दौलत राम की अध्यक्षता में मनाया गया। विशेष अतिथि संस्था के प्रधान रोशन लाल, ओम प्रकाश रिटायर्ड क्षेत्रीय प्रबंधक पहुंचे। प्रजापति समाज के लोगों ने सर्वप्रथम प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर होली समारोह का शुभारंभ किया गया। भाईचारे का प्रतीक होली मिलन समारोह में चंदन तिलक लगाकर फूल बरसाकर समाज के लोगों द्वारा आपस में गले मिलकर बनाया गया। इस दौरान पानी की बर्बादी नहीं करने की अपील की गई। संस्था के प्रधान रोशन लाल ने सभी साथियों का धन्यवाद किया ।