नांगलमूंदी में विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : एसडीएम सदर के समक्ष स्पष्टीकरण देने पहुंचा लेखपाल। संवाद
नांगलमूंदी। विधायक अनिल यादव ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने बास, नांगल मूंदी, भटेडा, भोहतवास अहीर और बंगड़वा गांवों का दौरा किया।
इस अवसर पर ब्लॉक समिति डहीना के चेयरमैन करणपाल यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र यादव, समिति सदस्य प्रतिनिधि डॉ. राजकुमार शर्मा तथा जाटूसाना ब्लॉक समिति के उपप्रधान विक्रम सिंह ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया।