फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक से 30 जून तक चलेगा एनीमिया उन्मूलन माह

Fri, 29 May 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई जिला समन्वय एवं कन्वर्जेंस समिति (डीसीसीएम) की बैठक में एनीमिया मुक्त हरियाणा मिशन के तहत 1 से 30 जून तक विशेष जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान गांवों और शहरों में कैंप लगाकर लोगों के खून की जांच की जाएगी। इस अभियान में टी-4 मॉडल यानी टेस्ट, टॉक, ट्रीटमेंट और ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभियान टी-4 मॉडल-टेस्ट, ट्रीट, टॉक एवं ट्रैक के आधार पर संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में 76 हजार से अधिक लाभार्थियों की हीमोग्लोबिन जांच, उपचार, पोषण परामर्श एवं नियमित फॉलोअप किया जाएगा।
अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों तथा सामुदायिक स्थलों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में 6 महीने से 59 महीने तक के बच्चे, 5 से 9 साल तक के बच्चे, 10 से 19 साल तक के किशोर-किशोरियां, 20 से 49 साल तक की महिलाएं, गर्भवती महिलाएं और दूध पिलाने वाली महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया जाएगा, जिसमें गंभीर खून की कमी वाले मरीजों को आयरन, फोलिक एसिड की गोलियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभियान से संबंधित रिकॉर्ड प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
डीसी ने कहा कि एनीमिया एक गंभीर जन स्वास्थ्य समस्या है, विशेषकर महिलाओं, गर्भवती माताओं, किशोरियों एवं बच्चों में इसकी उच्च दर चिंता का विषय है।
सभी ब्लॉक स्तर की माइक्रो प्लानिंग निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाए तथा आयरन फोलिक एसिड (एएफए) दवाओं एवं एचबी जांच उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव, स्कूल या आंगनबाड़ी क्षेत्र को अभियान से वंचित नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें