नाम: शकुंतला भंडोरिया पद : नगर परिषद चेयरपर्सन निर्दलीय उम्मीदवार
- फोटो : इंटरमीडिएट में 89.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पांचवें स्थान पर रहे धनीराम को मिठाई खिलाते प्रबंधक।
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी में पार्षद पद के लिए बड़ी संख्या में आवेदन किए गए। अलग-अलग वार्डों में उम्मीदवारों की संख्या और पार्टियों की मौजूदगी चुनाव को रोचक बना रही है। कांग्रेस ने पार्षदों को सिंबल पर नहीं उतारा है। भाजपा ने पार्षदों को सिंबल पर उतारा है।
वार्ड 3 में भाजपा के सुनील दत्त और निर्दलीय पवन कुमार के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड 4 में दोनों उम्मीदवार अशोक कुमार और गजानंद निर्दलीय हैं, जिससे यहां मुकाबला व्यक्तिगत प्रभाव पर टिका रहेगा। वार्ड 5 में भाजपा की संतोष अकेली प्रमुख पार्टी उम्मीदवार हैं।
वार्ड 10 और 12 में मुकाबला ज्यादा दिलचस्प है। वार्ड 10 में दो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि वार्ड 12 में भाजपा के निखिल यादव के सामने दो निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिससे त्रिकोणीय संघर्ष बन गया है।
वार्ड 22 और 23 सबसे ज्यादा चर्चित हैं, जहां चार से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड 23 में भाजपा की रीना गुप्ता समेत कई निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिससे वोटों का बिखराव तय माना जा रहा है। इसी तरह वार्ड 25, 28 और 31 में भी चार-चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे यहां मुकाबला कड़ा और बहुकोणीय हो गया है।
वार्ड 29 और 30 में भी भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच टक्कर है। वार्ड 32 से कुल तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुल मिलाकर अधिकांश वार्डों में भाजपा बनाम निर्दलीय की स्थिति बन रही है, जबकि कई जगहों पर उम्मीदवारों की अधिक संख्या चुनाव को और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना रही है।