फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जयपुर से दिल्ली लेन में सर्विस रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
जयपुर से दिल्ली लेन में सर्विस रोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में जयपुर से दिल्ली लेन में सर्विस रोड पर बुधवार दोपहर 2 बजे के बाद भारी जाम लग गया। इस कारण कपड़ीवास से लेकर हाउसिंग बोर्ड और भिवाड़ी से कापड़ीवास आने वाले मार्ग पर भी लंबा जाम लग गया। इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतारों के बीच स्कूल की बसें भी फंसी रही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर में हुई 30 मिनट की बारिश के बाद सर्विस रोड पर पानी भर जाने से सर्विस रोड पर चलने वाले वाहनों का दबाव भी मुख्य रोड हाइवे पर बढ़ गया। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने घंटों मशक्कत के जाम खुलवाया।
कापड़ीवास स्थित अंडरपास में पुलिस द्वारा पुलिस बूथ का निर्माण हुआ था ताकि यहां पर लगने वाले ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सकें लेकिन यहां पर दो प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के भरोसे व्यवस्था चलाई जा रही है। इस कारण मनमर्जी वाहन चालकों द्वारा अपने वाहन को गलत लेन में ले जाते हैं।
विज्ञापन

वर्जन:-
कापड़ीवास अंडरपास से हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया गया था। कोई परेशानी नहीं होने दी गई। -सुरेश कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें