फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूरे दिन चला धूप-छांव का सिलसिला, गर्मी से राहत नहीं

Sun, 09 Jun 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को पूरे दिन धूप छांव की स्थिति बनी रही। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन 10 बजे धूप हो गई। इसके बाद पूरे दिन धूप-छांव का दौर चलता रहा। इस दौरान लोग उमस से परेशान रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने इलाके में भविष्य के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले सप्ताह से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी और लू चलेगी। वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो दोपहर 12 बजे से ही लू का कहर दिखाई दे रहा है। गर्मी का असर सब्जियों की फसल पर भी पड़ा है। जिले में लगभग 4 हजार एकड़ में सब्जियां उगी हैं। पिछले 20 दिनों से धरती तप रही है। इस समय टमाटर, खरबूजा, तरबूज जैसी फसलें एक साथ तैयार हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें