फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर में नहीं पार्किंग की व्यवस्था, रोजाना लगता है जाम

Sat, 01 Jun 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड पर अवैध पार्किंग से व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। यही हाल शहर के मुख्य बाजार का है। अतिक्रमण व सड़क पर खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। सरकुलर रोड के साथ अब गढ़ी बोलनी रोड, बावल रोड, नारनौल रोड व दिल्ली रोड पर भी सड़कों पर वाहन खड़े किए जा रहे है।
विज्ञापन

नाईवाली ओवरब्रिज पर दिनभर कतार में रेहड़ियों का बाजार लग गया है। इन रेहड़ियों के साथ ही लोग अपने वाहन खड़े करके बाजार में खरीदारी के लिए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से न तो अतिक्रमण हटाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं और न ही सड़कों पर खड़े होते अवैध वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सरकुलर रोड पर प्राइवेट अस्पतालों के बाहर तो ज्यादा स्थिति खराब है। निजी अस्पतालों के बाहर हर समय सड़क रोके वाहन खड़े रहते हैं, जिनके कारण काफी बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। सरकुलर रोड पर जाम लगने का मुख्य कारण अस्पतालों, बैंकों व अन्य बड़े प्रतिष्ठानों के पास पार्किंग व्यवस्था का नहीं होना है।
नाईवाली पुल पर लगा स्वीट काॅर्न बाजार

सरकुलर रोड पर सबसे ज्यादा अव्यवस्था आंबेडकर चौक, नाईवाली चौक, कानोड गेट के पास व रेलवे चौक पर फैली हुई है। अंबेडकर चौक के पास निजी अस्पतालों की अवैध पार्किंग यातायात व्यवस्था बिगाड़ रही है। वहीं, रेलवे चौक पर सड़क पर सवारी भरते ऑटो जाम का कारण बन रहे हैं। नाईवाली चौक पर सब्जीमंडी होने के कारण सब्जी लेने आने वाले लोग आरओबी व सरकुलर रोड पर वाहन खड़ा कर जाते हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि नाईवाली पुल पर कतार में स्वीट काॅर्न की रेहड़ियां लगी हुई है। नाईवाली पुल के सविस रोड पर भी दोनों तरफ सड़क पर ऑटो खड़े रहते है, जिससे अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा राव तुलाराम पार्क के सामने बीच सड़क में वाहन खड़े कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

सड़क पर लगा रहता है जाम
सरकुलर रोड स्थित अस्पतालों में शायद ही कोई अस्पताल होगा, जिसने वाहनों को पार्क करने की पर्याप्त व्यवस्था की गई हो। अवैध पाकिंर्ग को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से न तो व्यवस्था की जा रही है और न ही कोई ठोस कदम उठाए जा रहे है। इसके अलावा सरकुलर रोड पर स्कूल व बैंक सहित अन्य प्रतिष्ठान भी है, जिनके बाहर दिनभर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। सरकुलर रोड पर करीब 50 से ज्यादा अस्पताल और बैंक हैं। सभी बैंकों और अस्पतालों में आने वाले लोग व स्टाफ के सदस्य अपने वाहन सरकुलर रोड पर ही खड़े करते हैं, जिसके कारण कई बार अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
फुटपाथ पर भी किया हुआ कब्जा
सरकुलर रोड पर प्रतिष्ठानों के मालिकों ने फुटपाथ पर भी कब्जा किया हुआ है। किसी ने फुटपाथ पर जनरेटर रखा हुआ है तो किसी ने सामान स्खा हुआ है। कई दुकानदारों ने तो अपने होर्डिंग रखे हुए हैं। सरकुलर रोड पर चल रहे होटल संचालकों ने फुटपाथ पर काउंटर व भट्टी भी रखी हुई है। बस स्टैंड के बाहर फुटपाथ पर रेहड़ियों का कब्जा है। सभी जगह फुटपाथ पर कब्जा होने के कारण राहगीरों को सड़क से होकर गुजरना पड़ता है, जिसके चलते यातायात के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।

वर्जन
शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। फिर भी लोग सड़क पर बेतरतीब वाहनों को लगाकर चले जाते हैं। ऐसे वाहन चालकों का चालान प्रतिदिन किया जा रहा है और लोगों से अपील भी की जा रही है कि रोड पर वाहनों की पार्किंग न करें। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


- एसआई विजयपाल, शहर ट्रैफिक प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें