फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पशु चिकित्सालय व पॉली क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा नहीं

Sun, 25 May 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पशु चिकित्सा, नस्ल सुधार व पशु प्रजनन के लिए सहारनवास गांव में एक दशक पहले स्थापित जिला पशु चिकित्सालय व पॉली क्लीनिक अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। किसी पशु के कठोर पदार्थ निगल लेने की स्थिति में उसका एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत पड़ती है।
जिला पशु चिकित्सालय डॉक्टर तो पूरे हैं, लेकिन अपेक्षित सुविधाएं नहीं हैं। यह पॉली क्लीनिक रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां पशु पालक सिर्फ पशुओं के खून की जांच, दूध जांच ही करा सकते हैं।
विज्ञापन

अगर किसी पशु ने कोई लौह या अन्य कठोर पदार्थ निगल लिया तो यहां उसका अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा नहीं है। इसके बिना पशुओं का ऑपरेशन भी संभव नहीं है।
पॉली क्लीनिक में पशुपालकों को अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की सुविधा न मिलने से पशुपालकों को पशुओं का अल्ट्रासाउंड व एक्सरे करवाने के लिए 55 किलोमीटर दूर महेंद्रगढ़ में लुवास के पशु अस्पताल या लगभग 185 किलोमीटर दूर हिसार में बने लुवास (लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय) में जाना पड़ता है।
इन दोनों जगह पर पशु को ले जाने के लिए पशुपालकों को किराये पर अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। साथ ही उनका समय भी बर्बाद होता है। ऐसे में अगर जिले में ही उन्हें यह सुविधा उपलब्ध हो, तो जिले के पशुपालकों को काफी सुविधा होगी।
पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन आनी थी लेकिन किसी कारण से नहीं आई। इसके चलते यहां अभी तक यह सुविधा नहीं शुरू हो सकी है।
विज्ञापन

-

वर्जन:
जिला पशु चिकित्सालय व पॉली क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे के लिए कक्ष निर्धारित हैं। स्टाफ भी पूरा है। हेडक्वार्टर से जल्द ही अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन आने की उम्मीद है। मशीनों के आते ही यहां अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। - डॉ. नसीब सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें