फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : डॉक्टर बनवारीलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। क्षेत्र के गांव टाकड़ी निवासी सुधा चौहान के कैप्टन बनने पर सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल ने अपने बावल निवास स्थान पर स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुधा चौहान ने यह साबित कर दिखाया कि कंधों पर परिवार की जिम्मेदारियां होते हुए भी लड़कियां और महिलाएं अपने ज्ञान और विवेक से किसी भी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकती हैं। सुधा चौहान की उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
समाजसेवी दलेल चौहान ने बताया कि गांव की बेटी सुधा चौहान ने अपने परिजनों के साथ पूरे गांव का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि सुधा चौहान ने अपनी बारहवीं तक की पढ़ाई होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में की थी। इसके बाद चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई की।
विज्ञापन

सुधा चौहान ने 2 वर्ष तक एलएनजेपी में अपनी प्रैक्टिस की। उन्होंने बताया कि दिल्ली बेस अस्पताल में आर्मी मेडिकल कोर में सुधा चौहान ने कैप्टन रैंक प्राप्त किया है। कैप्टन बनने पर गांव के 36 बिरादरी के लोगों ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कैप्टन सुधा चौहान कहती है कि जब दिल में जोश हो और माता-पिता का साथ हो और हर सुख-दुख में साथ देने वाला भाई मिल जाए तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर सरपंच हेमकरन तवर, पिता सुरेंद्र सिंह, माता सविता चौहान, कैप्टन जगदीश चौहान ईतेंद्र सिंह, ऋषि पाल चेयरमैन, रमेश सुखबीर, सोनेंद्र व सुधीर आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें