फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं में कोई कमी नहीं : सरिता

Wed, 03 Jan 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भांडौर स्थित समर वैली पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। खेलों का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि स्कूल प्रधानाचार्या सरिता यादव ने किया। इसके बाद छात्राओं के सांस्कृतिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, रिले रेस, क्रिकेट, वॉलीबॉल, स्केटिंग, रस्साकसी, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। क्रिकेट में प्रिंस को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। स्कूल के सभी बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्य सरिता यादव ने रमेश कोच व सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और स्कूल में सभी को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरिता यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें तराश कर सिर्फ सही मार्गदर्शन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें