फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नहर में नहाने पर पाबंदी, बच्चे फिर भी कर रहे नादानी

Tue, 28 May 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली क्षेत्र से गुजरते जेएलएन नहर में नहा रहे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
जगदीश यादव
विज्ञापन


कोसली। गर्मी से राहत पाने के लिए युवा व बच्चे नहरों में कूदकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। नाहड़-बहू-झोलरी मार्ग पर बालाजी धाम मंदिर के पास से गुजर रही जेएलएन नहर में नहाकर नाहड़ और आसपास के गांवों के युवा व बच्चे नियमों को तो तोड़ ही रहे हैं साथ ही खुद की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।
भीषण गर्मी के चलते बच्चे समूह बनाकर नहर में अठखेलियां करते हैं और पुल के ऊपर से छलांग लगाते हैं। बच्चे पुल से आपस में हाथ पकड़कर छलांग लगाते हैं। ऐसे में कोई भी दुर्घटना घटने का अंदेशा बना रहता है। जिले में हादसों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने आमजन को जागरूक करते हुए निर्देश दिए हुए हैं कि नहर में नहाने न जाएं।
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव और गहराई के चलते किसी प्रकार का हादसा होने की आशंका बनी रहती है। फिर यह कानूनन अपराध है। निर्देशों की अवहेलना करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले पांच साल की बात की जाए तो एक हरियाणवी माॅडल सहित 14 युवकों की नहर में डूबने से मौत हो चुकी है।

युवा बोले- गांव के जोहड़ गंदे पानी से भरे, इस वजह से नहाने आते हैं

मामले में कुछ युवाओं से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पहले गांवों में जोहड़ पानी से भरे रहते थे। गर्मी में यहां नहा लेते थे, लेकिन अब गांवों के जोहड़ों में गंदगी व गांव का गंदा पानी आने से नहाने लायक नहीं रहे। इस भीषण गर्मी में नहर में नहाने से आराम मिलता है। उन्हें तैरना भी आता है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

इधर, बाला धाम मंदिर कमेटी के प्रधान रामकुमार यादव, पुजारी गोविंद शर्मा, शनि मंदिर के पुजारी छोटू भगत, संजय सिंह और दुकानदार राजा राम, धर्म सिंह व भोलू राम आदि ने बताया कि नहर बहुत गहरी है। बच्चे मना करने के बावजूद भी इसमें नहा रहे हैं। वे विभिन्न तरह से कूद-कूद कर नहाते हैं और नहर में अठखेलियां करते हैं। किसी प्रकार की अनहोनी न हो इससे पूर्व प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन




नहर में नहाना खतरे से खाली नहीं है। अगर नहर में नहाते समय कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ व उसके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माता-पिता से भी अपील है कि अपने बच्चों को नहर में न जाने दें।

-उदय सिंह, एसडीएम, कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें