फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ा तापमान, 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ेवाड़ी। पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री दर्ज किया गया था तो वहीं रविवार को 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। गत दिनों बारिश के बाद जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम में बदलाव से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो-तीन दिनों से बादलों के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। जिससे वीरवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री पर आ गया था। वहीं शुक्रवार को 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद शनिवार को अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आया और तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दो-तीन दिनों से राहत मिल रही थी। शनिवार को फिर गर्मी में अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दिन में तेज धूप के कारण लोग पसीने से तरबतर हो जाते हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जात है। वहीं नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रणवीर सिंह का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए शरीर को ढककर घर से बाहर निकलें। इसके अतिरिक्त भरपूर पेयजल पदार्थों का सेवन करने के साथ-साथ ताजे फल और अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करें।
-----------
तापमान पर एक नजर
दिनांक--अधिकतम--न्यूनतम
01--मई--43.06--25.02
02--मई--44.00--22.05
03--मई--41.05--26.00
04--मई--41.00--24.06
05--मई--38.04--22.05
06--मई--39.05--23.06
07--मई--42.00--21.05
--------
वर्जन:
आगामी दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। - धर्मबीर यादव-मौसम वैज्ञानिक, बावल कृषि अनुसंधान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें