रेवाड़ी। चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान।
- फोटो : Rewari
शहर के मोहल्ला कंपनी बाग में बंद मकान में चोरों ने सेंधमारी कर पांच हजार रुपये की नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला कंपनी बाग निवासी विजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मार्केटिंग का कार्य करता है। रविवार को वह घर का ताला बंद कर अपने कार्य के लिए चला गया था। परिवार के अन्य सदस्य भी कहीं गए हुए थे। शाम को जब वह वापस लौटा तो घर के अंदर का दरवाजा टूटा हुआ था तथा अलमारी भी टूटी हुई थी। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जबकि बाहर का दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी दरवाजा फांद कर अंदर घुसे होंगे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।