ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर सत्यनारायण को रसीद प्रदान करते हुए डीसी यशेंद्र सिंह।
- फोटो : Rewari
तमाम राहत के बावजूद प्रॉपटी टैक्स नहीं भरना अब शहरवासियों पर भारी पड़ सकता है। टैक्स नहीं जमा कराने वाले 100 लोगों को नगर परिषद की ओर से नोटिस भेजे गए हैं। प्रॉपर्टी एक्ट के तहत अब ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
नगर परिषद की ओर से टैक्स जमा नहीं कराने वाले लोगों खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। 100 को नोटिस भेजने के बाद अब दूसरी लिस्ट तैयारी की जा रही है। इनको भी नोटिस भेजे जाने की तैयारी है। नोटिस के बाद भी यदि टैक्स जमा नहीं कराया गया तो अपराधी मुकदमे दर्ज हो सकते हैं।
-ऑनलाइन टैक्स की सुविधा देने वाली पहली नप
शहरवासियों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सोमवार को ऑनलाइन टैक्स जमा कराने की सुविधा का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने रविवार को पेमेंट गेटवे का शुभारंभ किया तथा सत्यनारायण मकान नंबर 1037 सैक्टर-4 निवासी को ऑनलाईन पेमेंट करने पर उन्हें डीसी द्वारा रसीद भी दी गई। नगरपरिषद रेवाड़ी क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति पेमेंट गेटवे पर जाकर घर बैठे प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करा सकता है। यदि कोई अपना ई-मेल पता भी देगा तो रसीद मेल द्वारा टैक्स जमा कराने वाले के पास पहुंच जाएगी। नगर परिषद की वेबसाइट पर जाकर टैक्स जमा किया जा सकता है। एडीसी प्रदीप दहिया, एसडीएम व नगर परिषद के प्रशासक रविन्द्र यादव, सीएमजीजीए सौम्या गुप्ता, ईओ मनोज यादव व पुनीत जिंदल भी इस मौके पर उपस्थित थे।
10 करोड़ का टैक्स बकाया
ईओ मनोज यादव ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स शहर के विकास पर खर्च किया जाता है। ऐसे में सभी को समय पर टैक्स भरना चाहिए। कुछ लोग से 100 से 150 रुपये का टैक्स भरने के लिए लाईनों में खड़ा
होने से बचा जाता है। अब उम्मीद है कि लोग ऑनलाइन टैक्स भर सकेंगे। शहर में करीब 10 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है।