फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र का युवा वर्ग किसी भी स्पर्धा में कम नहीं : डॉ. सूर्यपाल

विज्ञापन
फोटो : 26राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान का दृश्य। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में दो दिवसीय 43वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. सूर्यपाल यादव ने किया। उन्हाेंने युवाओं को आज के भविष्य का निर्माता बताया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का युवा वर्ग किसी भी स्पर्धा में कम नहीं है। डॉ. सुषमा यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और टोपी व बैज लगाकर सम्मान दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रियंका कुमारी ने किया। छात्र व छात्राओं ने 1600 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। लॉन्ग जंप में छात्रा पूजा प्रथम, अनीता द्वितीय और तृतीय अंकित रही। 400 मीटर रेस में छात्र अर्जुन प्रथम, द्वितीय निखिल और तृतीय विवेक रहा। 400 रेस में छात्रा पूजा प्रथम, द्वितीय अंकिता व तृतीय कविता रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें