संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव नेहरुगढ़ में दो दिवसीय धार्मिक उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। इसमें आयोजित दंगल में अनुज रेवाड़ी और आशीष गोदड़ी के बीच 31 हजार रुपये की इनामी कुश्ती मुकाबला बराबरी पर रहा।
सरपंच आशीष प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में जागरण, भंडारा, मेला तथा कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के पुत्र निशांत यादव ने किया। वहीं दिनभर श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में रोहतक, महम, सोनीपत, छारा, खानपुर समेत नामी अखाड़े से आए पहलवानों ने जोर अजमाइश की, जिसमें 31 हजार रुपये की कुश्ती में अनुज रेवाड़ी व आशीष गोदड़ी में फाइनल मुकाबला बराबरी का रहा। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रोहतक सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि नियमित रूप से खेलने से चित्त प्रसन्न रहता है। मन में उल्लास और उत्साह रहने से मनुष्य को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इस दौरान उनके द्वारा मंदिर प्रांगण में हाॅल निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृति दी। इस अवसर पर जिला पार्षद शारदा यादव, जिला पार्षद सुरेंद्र माडिया, पूर्व सरपंच राकेश यादव, मंदिर कमेटी से रणधीर सिंह, मूलचंद, दर्शन कुमार शर्मा, उमेद कुमार, वेदप्रकाश, संजय कुमार, विजय कुमार, गजराज, विजय, सुंदर, पीटीआई हंसराज यादव व संजय बोदा आदि मौजूद थे।