फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग हर पीड़ित महिला के साथ, शोषण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : मीना परमार

Sat, 27 Jun 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
महिला थाना में निरीक्षण के दौरान एकजुट हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार व अन्य।
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि महिला आयोग हर पीड़ित महिला के साथ है। महिलाओं का शोषण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी पीड़ित महिला वन स्टाप सेंटर (सखी) या महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकती है। उनकी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शनिवार को सर्कुलर रोड स्थित वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

मीना परमार ने वन स्टाप सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों ने उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर वेतन वृद्धि और लंबित वेतन का मुद्दा उठाया। इस पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से केंद्र के संचालन और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मीना परमार ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में कुछ छोटी-मोटी कमियां हैं, जिन्हें जल्द दूर किया जाएगा। जो कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें भी सरकार के सहयोग से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी समाज की महिलाएं पीड़ित हैं तो समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि उन्हें उचित मंच तक पहुंचाकर न्याय दिलाने में सहयोग करें। हरियाणा राज्य महिला आयोग हर पीड़ित महिला के साथ मजबूती से खड़ा है। महिलाओं का किसी भी रूप में शोषण न हो, इसके लिए महिलाओं को स्वयं भी जागरूक होना पड़ेगा।
कोई व्यक्ति महिलाओं का शोषण करने की कोशिश करेगा तो महिला आयोग उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि महिला आयोग 24 घंटे पीड़ित महिलाओं के लिए तत्पर रहता है। कोई भी पीड़ित महिला वन स्टाप सेंटर(सखी) या महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दे सकती है। उनकी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जाती है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली भी मौजूद रहीं।
-
महिला थाने का किया निरीक्षण
महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने महिला थाना का भी निरीक्षण कर वहां महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिला सुरक्षा, शिकायतों के निस्तारण तथा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और दिशा-निर्देश दिए।




प्रतिभाओं का सम्मान समाज को देता है दिशा : परमार


रेवाड़ी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देता है। ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस समारोह में हरियाणा के पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी भी मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया गया। मीना परमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, महिला थाना प्रभारी सरिता, वन स्टॉप सेंटर संचालिका ललिता कालड़ा, सदस्य नीतू चौधरी, रमेश वशिष्ठ, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें