फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पत्नी ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दायर किया परिवाद

Sun, 07 Jun 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। टपुकड़ा क्षेत्र की महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज मांगने, मानसिक-शारीरिक रूप से उत्पीड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट भिवाड़ी कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया है। साथ ही चोपानकी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायत में कौशकी देवी ने बताया कि उनका विवाह बासड़ा निवासी पुरुषोत्तम के साथ 30 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी में महिला के पिता ने अपनी हैसियत से बढ़-चढ़कर करीब 12 लाख रुपये का दहेज दिया, जिसमें घरेलू सामान सहित सोने-चांदी के आभूषण शामिल थे।
शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही कम दहेज दिए जाने का ताना मारना शुरू कर दिया। उन्होंने चार पहिए की गाड़ी और 5 लाख रुपये नकद की मांग की और महिला को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया। आरोप है कि पति और ससुराल वाले नियमित रूप से मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह गर्भवती हुईं तो भी उनका उचित इलाज नहीं कराया गया। छह महीने की गर्भावस्था में ससुरालवालों ने मारपीट कर उन्हें मायके भेज दिया।
20 फरवरी 2024 को एक पुत्री को जन्म दिया। कौशकी देवी ने आरोप लगाया कि अब उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें