फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुबह के समय मौसम सुहाना, दोपहर बाद निकली धूप

Thu, 25 Jun 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक के पास दोपहर के समय गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह के समय मौसम सुहावना बना रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। सुबह के समय बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना भी बनी रही। दोपहर करीब 12 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और तेज धूप निकल आई। सुबह की अपेक्षाकृत ठंडी हवाओं और बादलों की मौजूदगी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रही। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य स्तर पर रहने से मौसम अपेक्षाकृत संतुलित बना रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 27 और 28 जून को जिले में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार कम हैं, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें