फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मौसम हुआ साफ, चली तेज हवा

Mon, 16 Mar 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
तेज हवा चलने की वजह से सेक्टर 1 में झड़े पत्ते। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सोमवार सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। दिन में रुक-रुक कर तेज हवा चलती रहीं। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात के समय हल्की ठंड का एहसास भी होने लगा है।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है। सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 74 दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 160 तक पहुंच गया था।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दिनों में विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। फिलहाल मौसम में बड़ी राहत की संभावना कम है।
18 मार्च से एक नया और अधिक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 19 से 21 मार्च के बीच तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिसकी तीव्रता पहले के मुकाबले अधिक रहने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें