पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार को देर शाम आई धूलभरी आंधी और ठंडी हवाओं के चलने से राहत मिली। आंधी आने के बाद बूंदाबांदी भी हुई। आई तेज आंधी के बाद बिजली भी गायब हो गई। लेकिन लोगों ने बाहर निकल कर गर्मी से राहत की सांस ली।
देर शाम करीब साढ़े सात बजे आसमान में बादल के बाद तेज धूल भरी आंधी आई। उसके साथ ही शाम तक जो गर्म हवा चल रही थी वह ठंडी हवाओं में तब्दील हो गई। इसके बाद शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से धूल का उड़ना कम हुआ। लेकिन बिजली जाने से पूरे सड़क पर अंधेरा छा गया। इस बाबत लोगों ने बताया कि इस गर्मी में पहली बार देर शाम को मौसम इतना सुहाना हुआ है।