फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
रेवाड़ी शहर में छाए काले बादल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। इन दिनों नियमित अंतराल पर हो रही वर्षा से मौसम सुहावना बना हुआ है। शनिवार को भी बूंदाबांदी होती रही। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी आई। शनिवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 और 22.2 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक मनेठी में सर्वाधिक 30.2, रेवाड़ी में 25, बावल में 15, पाल्हावास में 12, डहीना में 11, धारूहेड़ा और नाहड़ में सबसे कम दो-दो मिलीमीटर वर्षा हुई थी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार जिले में जुलाई के दौरान अब तक 82.57 एमएम (मिलीमीटर) वर्षा हुई है। 18 जुलाई तक 45.87 एमएम वर्षा हुई थी। इसके बाद 21 और 22 जुलाई के दौरान हुई वर्षा से उमस से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें