फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रामीण बोले- न्याय नहीं मिला तो करेंगे महापंचायत

विज्ञापन
फोटो : 22पंचायत के दौरान बातचीत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव मुमताजपुर निवासी किसान जितेंद्र कुमार की गांव गौरेया में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अब तक आरोपी बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पंचायत सज्जन सिंह सरपंच मुमताजपुर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

घटना के 15 दिन बाद भी विभागीय लापरवाही पर प्रशासन की चुप्पी के विरोध में मुमताजपुर और गोरिया गांवों की संयुक्त पंचायत ने सख्त रुख अपनाते हुए महापंचायत की चेतावनी दी है।
यह घटना 9 अगस्त को हुई थी जब मृतक किसान जितेंद्र अपने खेत में भाड़े के ट्रैक्टर से जुताई करने गया था। उसी खेत में जमीन पर पड़ा एक करंटयुक्त बिजली का तार घास-फूस में छिपा था जो बिजली निगम की लापरवाही से वहीं छोड़ दिया गया था। तार में करंट आने के कारण जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही ने हमारे घर का चिराग बुझा दिया : स्थानीय किसानों के अनुसार जून में बिजली की नई लाइन डाली गई थी तभी यह तार खेत में गिरा और उसे हटाने की कोई जहमत निगम ने नहीं उठाई।
खेत में लंबे समय से फसल न होने के कारण किसान वहां नहीं गया था और तार घास में छिपा रह गया। मृतक के भाई हरीश कुमार ने आरोप लगाया कि मेरे भाई की मौत के लिए पूरी तरह से बिजली निगम जिम्मेदार है।
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही ने हमारे घर का चिराग बुझा दिया। अब तक न कोई कार्रवाई हुई न ही किसी ने सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें