फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: व्याख्यान में डायल-112 की उपयोगिता बताई

Tue, 27 Oct 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विद्या​र्थियों को जागरूक करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को पुलिस की ओर से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका, जवानों के बलिदान और डायल-112 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लाइन ऑफिसर एसआई विजय कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए जरूरी है।
पुलिस अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से पुलिस के वीर जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान शहीद हुए थे।
विज्ञापन

एसआई विजय कुमार ने बताया कि एसआई रणबीर सिंह, एएसआई चंद्रहास और सिपाही माहीचंद ने भी ड्यूटी के दौरान शहादत दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आपात स्थिति में डायल-112 का उपयोग करने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें