फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से बाइक टकराई, भाई-बहन की मौत

Mon, 23 Jun 2014 12:50 AM IST
rewari
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर गांव मसानी के निकट शनिवार को बाइक पर सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि खोल क्षेत्र के गांव सातो की ढ़ाणी निवासी संदीप कुमार (23) अपनी बहन बिमला के साथ शनिवार सायं बाइक पर सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान हाइवे नंबर आठ पर गांव मसानी के पास सड़क पर खड़े ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई।

जिससे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसआई रामसिंह चौहान ने दोनाें घायलों को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में रात के समय उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर उनके परिजन धारूहेड़ा स्थित अस्पताल पहुंचे। अचानक हुए हादसे में भाई-बहन की मौत होने से घर में मातम छा गया। ट्रक चालक हादसा होने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें