फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग्स पर कालिख पोती

Sat, 21 Jun 2014 12:44 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
केएलपी कालेज में शुक्रवार को आयोजित हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के कालेज परिसर में लगे मुख्यमंत्री और बिजलीमंत्री के होर्डिंग्स पर किसी शरारती तत्व ने कालिख पोत दी। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत ही नगर परिषद कर्मचारियों और पुलिस ने इन होर्डिंग्स को हटवाया। पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिसर में लगे होर्डिंग्स रहे निशाने पर
केएलपी कालेज में बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाग लिया। बिजली मंत्री के समर्थकों के अलावा विभिन्न संगठनों ने केएलपी कालेज सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बृहस्पतिवार को होर्डिंग्स लगाए थे। बृहस्पतिवार रात को ही असामाजिक तत्वों ने इन होर्डिंग्स पर मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री, बिजली मंत्री के बेटे, जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) हीरालाल आदि के फोटो पर कालिख पोत दी। सुबह जब पार्टी के पदाधिकारी केएलपी कालेज में पहोर्डिंग पर कालिख पुती देखी तो तुरंत बिजली मंत्री कैप्टन के निजी सचिव सहित पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को शिकायत दी।

शिकायत से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और तुरंत ही डीएसपी सतीश शर्मा और प्रशासन की ओर से नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में कालिख लगे होर्डिंग्स को हटवाया। इस मामले में न तो किसी पार्टी कार्यकर्ता और न ही बिजली मंत्री की तरफ से किसी ने मामले की शिकायत नहीं की गई है जिसके कारण पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से इस बात की जांच अवश्य शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मोदी की सभा में भी हुआ था ऐसा
पिछले साल 15 सितंबर को तत्कालीन भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सभा के लिए लगाए होर्डिंग्स पर भी कालिख पोत दी गई थी। हालांकि तब प्रशासन ने ऐसी कोई सक्रियता नहीं दिखाई थी। इस पर भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाए थे। अब कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

शिकायत नहीं आई है, जांच शुरू
पुलिस उपाधीक्षक शहर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि होर्डिंग पर कालिख पोतने की घटाना को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जा सके। जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें