फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माता के जयकारों से गूंज उठे मंदिर

Thu, 11 Apr 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। दुर्गा माता मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। वीरवार को मंदिरों में पूरे दिन भारी भीड़ लगी रही। शिखर पर चंद्र और हाथ में घंटा लिए मां के इस स्वरूप से भक्तों ने आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

मंदिरों के पट खुलते ही मां के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने प्रवेश किया। मां के मनोहारी स्वरूप की पूजा की। शंख, घंटे और मां की आरती से मंदिर और आसपास के क्षेत्र गूंज उठे। बारा हजारी स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद तिवारी ने बताया कि संकल्प और नाद की आराध्य के रूप में मां का यह स्वरूप देवी सरस्वती का रूप है।
मंदिरों में शाम को भजन-कीर्तन भी हुआ। शहर के दुर्गा मंदिर, मां मनसा देवी मंदिर, गोल चक्कर स्थित प्राचीन देवी मंदिर आदि में पूजन किया गया। भक्तों ने मैया से आशीर्वाद मांगा। शाम को मां की आरती के बाद प्रसाद वितरण व भोग भी लगाया गया। नवरात्र के चौथे दिन देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा का विधान है। इनकी साधना करने पर साधक के जीवन से जुड़े सभी कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी। दुर्गा माता मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें