फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरकारी छुट्टी पर विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव का खुला स्कूल

Thu, 11 Apr 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्राइवेट स्कूल की बस में बैठे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हर साल ईद पर सरकारी छुट्टी होती है। वीरवार को जिले के सभी प्रशासनिक कार्यालय और सरकारी स्कूल बंद थे। जब अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो मालूम चला कि करीब 95 प्रतिशत निजी स्कूल खुले थे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर वीपी यादव का स्कूल भी खुला हुआ था। एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें बच्चे स्कूल जा रहे हैं। ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद भी खुद बोर्ड चेयरमैन पर ही सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए वीडियो को लेकर बोर्ड चेयरमैन का कहना की हो सकता है कि स्कूल में स्टाफ को बुलाया गया हो। उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि वीरवार को सरकारी छुट्टी होने के बाद भी महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी में स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से पलट गई। कहा जा रहा है कि अगर छुट्टी की गई होती तो यह हादसा नहीं होता। बता दें कि वीरवार को सरकारी छुट्टी होने के बाद भी महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी में स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से पलट गई। ऐसे में कहां जा रहा है कि अगर छुट्टी की गई होती तो यह हादसा नहीं होता।
इंसेट

जो स्कूल खुले, उनकी मांगी लिस्ट

जिले में जो प्राइवेट स्कूल खुले थे, उनके खिलाफ अब कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग ने भी मन बना लिया है। शिक्षा विभाग ने हरियाणा में ऐसे प्राइवेट स्कूलों की एक लिस्ट मांगी है।
विज्ञापन



डीईओ-बीईओ ने की बसों की चेकिंग

जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह और बीईओ सतपाल धूपिया ने मिलकर कुछ प्राइवेट बसों की चेकिंग हुडा चौक के पास की। इसमें उन्होंने देखा कि बच्चों के लिए सुविधा बसों में है या नहीं। इस दौरान बस ड्राइवर से कुछ सवाल भी पूछे। उसके बाद बस को उन्होंने जाने दिया।
विज्ञापन




चेयरमैन वीपी यादव से बातचीत

सवाल : इस मामले में शिक्षा बोर्ड की तरफ से क्या कार्रवाई की जाएगी?

जवाब : बोर्ड की तरफ से संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। भारी लापरवाही देखने को मिल रही है।

सवाल : छुट्टी वाले दिन भी निजी स्कूल खुले रहे, जबकि सभी सरकारी स्कूल बंद थे?

जवाब : ऐसा होना तो नहीं चाहिए। जब भी सरकारी छुट्टी होती है तो सभी निजी स्कूलों को आदेश का पालन करना चाहिए।

सवाल : वीडियो वायरल हुई है। इसमें देखा जा सकता है कि आपका भी स्कूल खुला हुआ है?

जवाब : फिलहाल मैं अभी स्कूल नहीं गया हूं। हालांकि कई बार विद्यालय स्कूल के स्टाफ को जरूर बुला लेते हैं।

सवाल : जो वीडियो वायरल है उसमें स्कूल के बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं?

जवाब : विद्यालय मैं अभी नहीं गया हूं। इसलिए कुछ भी नहीं कह सकता।

रेवाड़ी। प्राइवेट स्कूल की बस में बैठे बच्चे। संवाद

रेवाड़ी। प्राइवेट स्कूल की बस में बैठे बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें