फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टीम ने घी और घेवर के नमूने लिए

Thu, 13 Aug 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एक दुकान से घी और घेवर के सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को दिल्ली रोड स्थित मिठाई की दुकान पर कार्रवाई की। टीम ने घी और घेवर के नमूने लिए। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व साफ-सफाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। निरीक्षण के दौरान दुकानदार के पास खाद्य लाइसेंस नहीं मिला। विभाग ने दुकान संचालक को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। संदीप कुमार ने दुकानदार को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता न करने की बात कही। लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। विभाग ने सभी दुकानदारों को खाद्य लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेज पूरे रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें