फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शवगृह का फ्रिज खराब, शव रक्षा के लिए लोग रात को ला रहे बर्फ

Wed, 12 Aug 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो संख्या:-52 कनीना के उप नागरिक अस्पताल में मोर्चरी में बर्फ पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे सपा नेता। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
कनीना। स्थानीय उप नागरिक अस्पताल के शव गृह का फ्रिज 20 दिनों से खराब पड़ा है। ऐसे में पोस्टमार्टम के लिए रखे गए शव को सुरक्षित रखने के लिए लोगों बर्फ खरीद कर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जयपुर से कनीना के वार्ड नंबर-4 निवासी लाल सिंह का शव सोमवार की रात 9 बजे लाया गया। परिजन योगेश, काबुल सिंह, पृथ्वी सिंह, प्रवीण व देवेंद्र ने बताया कि शव को शवगृह में रखने के लिए पहुंचे तो वहां कर्मचारियों ने बताया कि फ्रिज 20 दिनों से खराब है और शव को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें बर्फ लाना होगा।
इसके बाद उन्हें रात में ही बाहर से बर्फ लाकर शव को बर्फ से कवर करना पड़ा। परिजनों ने कहा कि शवों को सुरक्षित रखने की सुविधा अस्पताल की मूलभूत व्यवस्थाओं में शामिल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शव रखने का फ्रीज करीब 20 दिनों से खराब है तो इस अवधि में शव लेकर आने वाले अन्य परिवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जल्द फ्रीज दुरुस्त कराने की मांग की। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री आरती राव पर भी स्वास्थ्य सुविधाओं में सूखे दावे न करने की अपील की।

वर्जन:-
20 दिन से फ्रिज खराब है। इसकी मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों को तीन बार चिट्ठी लिखी जा चुकी है। जिस कंपनी को यह टेंडर दिया गया है, उस कंपनी ने जल्द फ्रिज ठीक करने का आश्वासन दिया है। -डॉ सुंदरलाल, इंचार्ज उप नागरिक अस्पताल कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें