फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धूप से अब गर्मी का होने लगा अहसास

Sun, 15 Feb 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रविवार को शाम 6 बजे का भाड़ावास फ्लाईओवर का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोजाना धूप निकलने की वजह से अब ठंड का एहसास दिन में काफी कम हो रहा है। इससे तापमान भी अब बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा था। हवा अभी साफ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 178 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चल सकती हैं। हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन में हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है। सोमवार रात से मंगलवार के बीच आंशिक बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
हालांकि, इसके बाद मौसम सामान्य और फिर से शुष्क रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए उपयुक्त कपड़े पहनें। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें