फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई

Sun, 21 Dec 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्कूल में कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगथला में अभियान के 100 दिवसीय कैंपेन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करना और इसके दुष्परिणामों की जानकारी देना रहा।
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य विमल यादव एवं कार्यक्रम प्रभारी हर्ष कुमार, प्रवक्ता समाजशास्त्र ने विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से बच्चों को यह संकल्प कराया गया कि वे अपने घर, परिवार और जान-पहचान में यह संदेश पहुंचाएंगे कि बाल विवाह सामाजिक बुराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें