फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरकुलर रोड की दूसरी लेन सीसी से बनेगी

Sun, 21 Dec 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सरकुलर रोड की मौजूदा दशा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। लंबे समय से जर्जर पड़ी सरकुलर रोड की दूसरी लेन की दशा सुधारने के लिए आखिरकार कदम उठाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी बीएंडआर) की ओर से बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक की सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जनवरी में निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी इस मार्ग पर 7 मीटर चौड़ी और 1.27 किलोमीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण करेगा, जिस पर करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विभाग का लक्ष्य करीब दो माह में सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का है।
अप्रैल में सरकुलर रोड पर बावल चौक से लियो चौक तक की एक तरफा लेन का नवनिर्माण किया जा चुका है, जिसमें डिवाइडर भी बनाए गए थे। अब जनवरी में दूसरी लेन पर भी नई सीसी रोड बनने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें