फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी मिला-जुला रहा हड़ताल का असर

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते डाक कर्मचारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में दूसरे दिन हड़ताल का असर मिला-जुला रहा। इस दौरान जहां विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। वहीं हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यात्रियों की परेशानी को समझते हुए काम पर आ लौट आए। कर्मचारियों ने बताया कि काफी समय से लंबित मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रही है। इसलिए कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रोडवेज के महाप्रबंधक रवीश हुड्डा ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं जिले से जनस्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद सहित सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े यूनियन के सदस्य सहित डाक कर्मचारी व बीएसएनएल कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। दूसरे दिन भी विभिन्न विभागों के करीब दो हजार कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
डाककर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी
बावल। दो दिवसीय यूनियन के आह्वान पर डाककर्मियों ने भी दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान जीडीएस प्रधान जगदीश ने बताया कि डाककर्मियों की पुरानी पेंशन, कच्चे कर्मियों को स्थायी करने सहित अनेक मांगो को लेकर सांकेतिक हड़ताल की गई है, ताकि सरकार के कानों तक कर्मचारियों की आवाज पहुंच सके। उन्होंने बताया कि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए। इस अवसर पर पोस्टमॉस्टर बलदेव राज, राकेश, संतोष, ओमपाल, गोबिंद, बाबूलाल, प्रधान जगदीश, सुनील, बलबीर, जुगलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें