फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा के खेल स्टेडियम की हुई दुर्दशा, नहीं हो रहा सुधार

Wed, 24 Dec 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्टेडियम में उगी झाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे का एक मात्र खेल स्टेडियम 15 साल में इतनी बदहाल में पहुंच गया है कि नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ी अब मजबूरी में सड़क पर दौड़ने को मजबूर हैं। रखरखाव के अभाव में अब मैदान में कंटीली घास और झाड़ियों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

चार एकड़ पंचायत भूमि पर बने इस स्टेडियम में सुविधाओं का अभाव और खेल क्षेत्र की खराब स्थिति के कारण खिलाड़ियों को रोजाना अभ्यास के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम जाने वाला रास्ता भी बदहाल है, जिससे खिलाड़ी चोट लगने के जोखिम में रहते हैं।
इसके बावजूद स्टेडियम में पर्याप्त सुविधा न होने के कारण युवा मजबूरी में सड़क और अन्य असुरक्षित स्थानों पर दौड़ और अभ्यास कर रहे हैं। पिछले साल ही युवाओं ने अपने स्तर पर तीन बार खेल स्टेडियम की सफाई करवाई, जिसमें उन्होंने ट्रैक्टर और रोटावेटर की मदद ली थी, ताकि कम से कम अभ्यास के लिए साफ-सुथरा क्षेत्र उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

नपा चेयरमैन कवर सिंह ने बताया कि खेल स्टेडियम में आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए ताकि युवा नियमित रूप से खेल और अभ्यास कर सकें। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के आसपास स्थित डंप यार्ड को हटाना भी जरूरी है, ताकि खिलाड़ियों और आसपास रहने वाले लोगों को शुद्ध और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
स्थानीय जितेश व अंकुश ने बताया कि स्टेडियम में नियमित रखरखाव के साथ-साथ दोनों कोचिंग पदों को भी भरा जाए ताकि युवा अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की इस दुर्दशा के कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी सही प्रशिक्षण और सुरक्षित माहौल की कमी से अपने खेल कौशल को सही तरीके से विकसित नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन



खेल स्टेडियम को ठीक करवाया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट बनवाया जा रहा है। कोशिश है कि कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाए।
ममता, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी रेवाड़ी।

स्टेडियम में उगी झाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें